श्री राम की कुलदेवी का मंदिर

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली का मंदिर फैजाबाद में स्थित है। (फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया गया है।)

लोगो की इस मंदिर से बहुत सारी मान्यताएं और आस्था जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है की जब श्री राम का जन्म हुआ था तब माता कौशल्या उन्हे लेकर यहां दर्शन करने आई थी। तब से ही जब भी किसी के घर संतान होती है तो वो अपनी संतान को लेकर यहा दर्शन करने आता है। 

नवरात्र के समय मंदिर में अच्छी खासी भीड़ होती है। मंदिर के चारो ओर मेले का आयोजन होता है। जिसमे बच्चो के खिलौने, साज सज्जा का सामान व घरेलू सामान होते है। 

बच्चो का मुंडन, मुंह दिखाई, सगाई, कथा सुनना, भंडारा का आयोजन आदि मांगलिक कार्यक्रम भी यह सम्पन्न होते है।

इस मंदिर के सामने ही एक बड़ा सा कुंड बना है। जिसमे स्वच्छ पानी है। कुंड में जाने के लिए चारो ओर से सीढ़ियां लगी है। कुछ पर्यटक इस कुंड में नौका भ्रमण का आनंद भी लेते है। 

मंदिर के मुख्य द्वार के बाई ओर मिठाई की दुकान है। जहा से माता को चढ़ाने के लिए प्रसाद, मिठाई, नारियल, चुनरी आदि ले सकते है। मंदिर से मुख्य द्वार से अंदर जाते ही सामने हवन कुंड है। जहा पर नवरात्र में हवन होता है। हवन कुंड के दाहिनी तरफ गर्भगृह है। जहा पर तीनो महा शक्तियां, मां महालक्ष्मी, महाकाली और मां महासरस्वती की प्रतिमाएं एक साथ विराजमान है।

ऐसी मान्यता है की यहा सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूरी पूरी होती है। अतः दूर दूर से लोग अपनी मन्नत लेकर माता के दर्शन करने आते है।


https://youtu.be/3yJaE91K2nc?si=N22S-sCdTrd8-dfV


Blog by Divyanjli Verma 

Comments

Popular posts from this blog

निःशुल्क प्रतियोगिता, 16 नवंबर,2023

शुभ दीपावली प्रतियोगिता,12 नवंबर,2023

निःशुल्क प्रतियोगिता, 5 नवंबर,2023