बकरी के दूध के साइड इफेक्ट्स
डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी में बकरी का दूध काफी कारगार
साबित होता है। और मरीज को प्लेटलेट्स की रिकवरी में
काफी मदद करता है। इसलिए ही दवा के साथ साथ मरीज
को बकरी का दूध पीने की सलाह भी दी जाती है।
लेकिन क्या आपको पता है की ये बकरी का दूध जितना
लाभदायक है। उतने ही खतरनाक इसके साइड इफेक्ट्स भी
है। मेरा आज का लेख उसी पर है। बकरी के दूध के क्या
क्या साइड इफेक्ट्स है।
बकरी का केवल दूध ही नहीं बल्कि बकरी का मांस और
उसका खून भी और जानवरो के मामले में काफी गर्म होता
है। जो लोग बकरी का मांस खाते होगे उन्हे ये बात पता
होगी की बकरी का मांस शरीर में कितनी गर्मी देता है। अगर
कोई एक दिन खाए तो शायद उसके लिए इस मांस को पचा
पाना मुश्किल है। लेकिन जो लोग रोज खाते है उनके लिए
इसे पचा पाना आसान होता है।
इसके साथ ही बकरी के दूध में अधिक मात्रा में वसा और प्रोटीन
भी होता है। जिसे पचा पाना बेहद मुश्किल होता है।
ऐसे ही बकरी का दूध भी इंसान के शरीर में बहुत गर्मी करता
है। और इसे ज्यादा पी लेने से एलर्जी हो सकती है। और पूरे
शरीर में लाल दाने निकल आते है। आंखे लाल हो जाती है
और उनमें सूजन आ जाती है। कभी कभी लूज मोशन भी
लग सकते है। खुजली इतनी ज्यादा होती है की नींद भी
ठीक से नहीं आती। ये खुजली रात में ज्यादा और दिन में
कम होती है।
तो अगर आप रोज बकरी के दूध का सेवन नही करते है। तो
इसे पीने में सावधानी बरते। और पहले थोड़ी मात्र में दूध
पिए। और फिर धीरे धीरे दूध की मात्रा बढ़ाए। अन्यथा
आपको इससे एलर्जी हो सकती है।
(ये जानकारी व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है।)
लेख by दिव्यांजली वर्मा
अयोध्या, उत्तर प्रदेश

Comments
Post a Comment