कैसे बनाए गए इंसान..?


 एक दिन भगवान जी बैठे थे। और वो कुछ सोच रहे थे कि क्या किया जाए। अकेले अच्छा नहीं लग रहा। हमारे यहा तो टीवी और मोबाइल भी नहीं है। ब्रह्मा जी बोले थे कि वो तो इंसानो को दिया जाएगा। काश हमे भी दे देते एक फ़ोन। इंसान से भगवान जी को याद आया कि ,अरे इंसान बनाने का काम तो मुझे ही सौपा गया था। बताओ मैं भी क्या क्या सोचता रहता हू। अच्छा हुआ याद आ गया। चालू इंसान बना दूँ।


फिर भगवान जी इंसान बनाने बैठे। सबसे पहले उन्होंने गोरे लोगों को बनाया। क्योंकि अभी इंसान बनाना शुरू ही किया था तो भगवान जी काफी excited थे। इसलिए उन्होंने खूब गोरे गोरे और सुन्दर इंसान बनाए। उन्हें सुनहरे बाल दिए। झील सी सुन्दर आंखे दी।मतलब कि सब कुछ परफेक्ट दिया। जिससे कोई देखे तो भगवान जी की तारीफ करे। 


जब बहुत सारे गोरे इंसान बना लिए तो भगवान जी थक गए। फिर वो सोचे अब थोड़ा क्रीम colour के इंसान बनाते है। फिर उन्होंने अपने सफेद वाले रंग मे पीला रंग मिला के क्रीम colour बनाया और क्रीम कलर के इंसान बनाए। वो भी काफी सुन्दर थे। 


दो रंग के इंसान तो बन गए थे। फिर भगवान जी सोचे की अब गेहुंआ और भूरे रंग के इंसान बना के देखता हू। मगर इनमे सबको अलग अलग तरह का बनाऊँगा । किसी की नाक छोटी किसी की मोटी ।किसी के बाल बड़े किसी के छोटे। कोई लंबा कोई मोटा कोई छोटा कोई पतला। तो फिर एसे लोग भी बन गए। बनाते बनाते एक बार भगवान जी से भूरे वाले रंग मे सफेद की जगह कला रंग मिल गया तो फिर चॉकलेट रंग बन गया। अब इतना रंग फेंक नहीं सकते थे तो भगवान जी ने चॉकलेट रंग के इंसान बना दिए। मतलब वो पूरे काले नहीं थे। पर गोरे भी नहीं। अब चॉकलेट रंग देख के भगवान जी को चॉकलेट खाने का मन किया। लेकिन काम भी जरूरी। बीच मे काम छोड़ के जा भी नहीं सकते। तो भगवान जी सोचे की लाओ भईया जल्दी जल्दी कॉपी पेस्ट कर देता हू। फिर भगवान जी एक इंसान बनाए और अपना कॉपी पेस्ट वाला मशीन मे उसको डाल के खूब सारा एक जैसा इंसान बना दिए। 


और सब इंसान को बनाने के धूप मे सूखने के लिए रख दिए ।और चॉकलेट खाने चले गए। लेकिन जब वो जा रहे थे तब गलती से वहीं पर रखा एक रंग का कटोरा उनसे गिर गया। जिससे सारा रंग वहा नीचे जो सूखने के लिए इंसान रखे थे उन पर गिर गया। और रंग भी काला था। और उसमे थोड़ा पानी भी मिला था। तो इंसान के ऊपर गिरा। भगवान जी इस पर ध्यान नहीं दिए। वो बस चॉकलेट खाने चले गए । और इधर कला रंग वाला पानी गिरने की वज़ह से इंसान का पुतला गिला हो गया। तो थोड़ा अजीब हो गया। जब भगवान जी वापस आके देखे तो देखे कि सब इंसान तो बढ़िया और सुन्दर सुन्दर बने है। बस एक इंसान ,जो काले वाले थे,वहीं खराब हो गए। लेकिन फिर भी ठीक थे। 


तो इस तरह भगवान जी ने इंसानो को बना के धरती पर भेज दिया। 


(ये एक काल्पनिक विचा

रधारा है। )

लेखिका - दिव्यांजली वर्मा

Comments

Popular posts from this blog

निःशुल्क प्रतियोगिता, 16 नवंबर,2023

शुभ दीपावली प्रतियोगिता,12 नवंबर,2023

निःशुल्क प्रतियोगिता, 5 नवंबर,2023